नई दिल्ली, दिसम्बर 8 -- आजकल छोटे बच्चे मोबाइल की लत का शिकार हो रहे हैं। घंटों स्क्रीन पर नजरें टिकाकर बच्चे बैठ जाते हैं और फिर खाने-पीने या खेलने पर ध्यान नहीं देते। मोबाइल न सिर्फ उनकी आंखों के लिए बुरा है बल्कि उनके फिजिकल-मेंटल ग्रोथ के लिए भी खतरनाक साबित हो रहा है। 13 साल से कम उम्र वाले बच्चे स्मार्टफोन चला रहे हैं, जो काफी गलत है। अमेरिका में हजारों बच्चों के मानसिक और मस्तिष्क विकास पर की गई एक स्टडी (Adolescent Brain Cognitive Development Study) में पाया गया है कि 13 साल से कम उम्र वाले बच्चे जो मोबाइल चला रहे हैं, उनका शरीर कई बीमारियों को सीधा न्योता दे रहा है। स्टडी में ये नहीं कहा गया है कि सिर्फ फोन ही इसका कारण है लेकिन लॉन्ग स्क्रीन टाइम उनकी ग्रोथ पर कैसे बुरा असर डाल रहा है, ये बताया गया है।क्या कहती है रिसर्च स्टडी म...