पिथौरागढ़, अगस्त 26 -- पिथौरागढ़। नगर के राजकीय इंटर कॉलेज सातसिलिंग में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट,जिला प्रोबेशन विभाग व चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने जागरूकता शिविर लगाया। कार्यक्रम के दौरान एएचटीयू एचसीपी तारा बोनाल ने बच्चों को भिक्षावृत्ति,बाल श्रम व मानव तस्करी की रोकथाम के बारे में बताया। साथ ही इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों,बच्चों के अधिकारों व इन समस्याओं के समाधान में समाज की भूमिका पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में हेड कांस्टेबल प्रेम छिमवाल, कांस्टेबल रणवीर कम्बोज,जिला प्रोबेशन विभाग से दीपक गिरी,चाइल्ड हेल्पलाइन से बबीता चन्द,किरन जोशी, निर्मला पाण्डेय मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.