गंगापार, अप्रैल 23 -- उरुवा क्षेत्र के सोनार का तारा चौराहा पर स्कूल जा रही बच्ची को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन घायल बच्ची को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जानकारी अनुसार सोनार का तारा ऊंचडीह बाजार निवासी लवकुश भारतीया की सात वर्षीय पुत्री कृति सुबह सात बजे स्कूल जाने के लिए निकली थी। वह घर से थोड़ी दूर पहुंची, तभी बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बच्ची का बांया पैर टूट गया। आनन-फानन में परिजन बच्ची को निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए शहर के लिए रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- बच्ची को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर यह भी पढ़ें- मधेपुरा: सड़क दुघर्टना में एक पांच वर्षीय बच्ची घायल यह भी पढ़ें- बाइक के घक्का से बच्चा घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...