आगरा, मई 2 -- जगदीशपुरा के मघटई बिचपुरी क्षेत्र में जान पहचान वाला ऑटो चालक युवक के घर पर खड़े ऑटो को ले गया। मगर लौटा नहीं। उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित केहर सिंह निवासी रामा एन्क्लेव मघटई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित रामवीर निवासी ग्वालियर रोड सूरजपुरा करौंधना इरादत नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपित रामवीर सिंह पहले उनका ऑटो चला चुका है। वह 15 अप्रैल को उनके घर पहुंचा। आरोपित ने घर पर मौजूद बच्चों को बताया कि उसकी पीड़ित से बात हो गई है। ऑटो और चार्जर मांगने लगा। जब बच्चों ने मोबाइल पर बात कराने को कहा तो उसने बहाना बनाते हुए कहा कि उसके मोबाइल की बैटरी खत्म हो गई है। पहले से पहचान होने कारण बच्चों ने ऑटो आरेापित को दे दिया। इसके बाद रामवीर ऑटो लेकर फरार हो गया। उसका कोई सुराग नहीं लगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.