प्रयागराज, अप्रैल 23 -- पोषण पखवाड़ा के तहत कैंट हाई स्कूल न्यू कैंट में गुरुवार को पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि छावनी परिषद प्रयागराज के चिकित्सक डॉ. अंकित राणा ने कहा कि सही पोषण न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य और शैक्षणिक प्रदर्शन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बच्चों को दैनिक आहार में हरी सब्जियां, फल, दूध एवं प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करने की सलाह दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...