बेगुसराय, जनवरी 22 -- गढ़हरा(बरौनी)। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रारंभिक पाठशाला बारो मध्य विद्यालय में गुरुवार को स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के मद्देनजर बीहट नगर परिषद की ओर से जागरूकता कार्यक्रम किया गया। एचएम विजय कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। लोक स्वच्छता अधिकारी प्रदीप कुमार ने स्कूली बच्चों को स्वस्थ रहने के कई टिप्स दिए। कहा कि यदि समय से ध्यान नहीं दिया जाए तो जीवन में छोटी-छोटी समस्याएं बड़ी हो जाती हैं जिससे परेशानी बढ़ जाती है। लोग डॉक्टर के चपेट में आ जाते हैं। इसके बाद सब कुछ खत्म हो जाता है। मौके पर स्वच्छता मित्र ब्रजभूषण सहनी, गोपाल कुमार, शुभम कुमार, हिमांशु कुमार सुरेन्द्र कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.