बाराबंकी, नवम्बर 13 -- सआदतगंज। क्षेत्र के मलौली गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन आचार्य संजय कृष्ण महाराज ने भगवान श्री कृष्ण की पावन लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को धर्म का ज्ञान बचपन में दिया जाता है, वह जीवन भर उसका ही स्मरण करता है। ऐसे में बच्चों को धर्म व आध्यात्म का ज्ञान दिया जाना चाहिए। माता-पिता की सेवा व प्रेम के साथ समाज में रहने की प्रेरणा ही धर्म का मूल है। अच्छे संस्कारों के कारण ही ध्रुव जी को पांच वर्ष की आयु में भगवान का दर्शन प्राप्त हुआ। इसके साथ ही उन्हें 36 हजार वर्ष तक राज्य भोगने का वरदान प्राप्त हुआ था। ऐसे कई उदाहरण हैं, जिससे सीख लेने की जरूरत है। इस दौरान आचार्य संजय कृष्ण महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं से जुड़े कई मनमोहक भजन प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु मंत्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.