कौशाम्बी, मार्च 29 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के रानीपुर सुकवारा गांव निवासी एक युवक ने बच्चों को बंधक बनाकर पत्नी की बेरहमी से पिटाई की। इससे उसका सिर फट गया। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रानीपुर सुकवारा निवासी शबनम बानो ने बताया कि शनिवार को उसका पति दिलशाद अहमद अकारण गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर लाठी व फावड़े से पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता की मानें तो इस दौरान आरोपी ने छोटे-छोटे पांच बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया था। बच्चे रोते-बिलखते हुए रहम की भीख मांगते रहे, लेकिन उसने किसी की एक नहीं सुनी। बाद में कट्टा दिखाकर जान से मार डालने की धमकी देते हुए चला गया। मोहल्ले वालों के सहयोग से थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। इस संबंध में थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर घा...