कौशाम्बी, मई 30 -- संदीपन घाट के रसूलाबाद उर्फ कोइलहा स्थित एमवी कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज में आयोजित 15 दिवसीय समर कैंप 2026-27 का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। समापन समारोह में प्रतिभागी बच्चों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। समर कैंप के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए स्केटिंग, ताइक्वांडो, क्रिकेट, डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट, इंग्लिश कम्युनिकेशन और योग जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यालय प्रबंधन की ओर से योग एवं इंग्लिश कम्युनिकेशन की कक्षाएं निःशुल्क संचालित की गईं, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समारोह में प्रधानाचार्या अनुभा शर्मा ने प्रतिभागी बच्चों को प्रमाणपत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- समर कैंप 2026 का हुआ समापन उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधि...