मैनपुरी, मार्च 30 -- उच्च प्राथमिक विद्यालय परमकुटी में बच्चों के चेहरे खुशी से खिले हुए थे। परीक्षा परिणाम घोषित हुआ तो उनकी खुशियां और बढ़ गईं। स्कूल की ओर से मेडल दिए गए। प्रमाण पत्र दिए गए तो बच्चों का उत्साह दोगुना हो गया। जो बच्चे अपनी कक्षाओं में टॉपर बने उनके लिए अलग से पुरस्कार मंगाए गए। किसी को स्कूल बैग तो किसी को ज्योमेट्री बॉक्स और कापियां वितरित की गईं। इतना ही नहीं स्कूल में छोले-पूड़ी के पकवान भी बच्चों को खिलाए गए। बच्चों की कक्षाओं का इस साल का सफर पूरा हुआ। कल से बच्चे नई कक्षाओं की पढ़ाई के लिए स्कूलों में पहुंचेंगे। उच्च प्राथमिक विद्यालय परमकुटी का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित हुआ। विद्यालय में कक्षा छह में देव प्रथम, प्रिंसा द्वितीय, आशू तृतीय, कक्षा सात में अनिकेत प्रथम, आशुतोष द्वितीय, सागर तृतीय, कक्षा आठ में म...