भागलपुर, जुलाई 3 -- भागलपुर । राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के पांचवें दिन गुरुवार को सफाली युवा क्लब परिस सराय में कई बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाया गया। इस अवसर पर टीएनबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपू महतो, मुस्लिम एजुकेशन कमेटी के अध्यक्ष इंजीनियर मो. इस्लाम और सफाली संस्थान के अध्यक्ष तथा पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. फारूक अली प्रमुख थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पर्यवेक्षक पूनम सिंह एवं सेविका अंजू कुमारी ने सहयोग किया। मौके पर सुबोध कुमार, मो. एनायत, लीला देवी और नूरी खातून मौजूद थे। यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो अभियान का पांचवां दिन, घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम यह भी पढ़ें- Ghazipur News: दो बूंद पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...