अलीगढ़, दिसम्बर 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गावी जीरो डोज परियोजना के अंतर्गत नियमित टीकाकरण के प्रति स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को जागरूक किया। शुक्रवार को जन-जागरूकता रैली निकाली गई, बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई गई। रैली जीवनगढ़, जमालपुर, एमए नगर, इंद्रा नगर, घंटा चौक, एकता नगर और केला नगर क्षेत्रों से होकर गुजरी। इसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने सहभागिता कर लोगों को टीकाकरण का संदेश दिया। बच्चों ने हाथों में तख्तियां, पोस्टर और बैनर लेकर प्रेरक नारे लगाए। रैली मार्ग पर लगाए गए बूथ पर निर्धारित आयु वर्ग के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक भी पिलाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दिनेश खत्री ने बताया कि गावी जीरो डोज परियोजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे बच्चों की पहचान करना है, जिन्हें अब तक एक भी टीका नहीं लग पाया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.