घाटशिला, अप्रैल 23 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा में स्थित टीपीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष घोषित विषय "हमारी शक्ति, हमारा ग्रह" रहा, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इसके पश्चात कक्षा षष्ठम एवं सप्तम के विद्यार्थियों द्वारा मधुर गीत प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के विद्यार्थियों ने आकर्षक कविता प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके बाद कक्षा द्वितीय के विद्यार्थियों ने एक प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत कर पृथ्वी को बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने पृथ्वी को स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित बनाए रखने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर टीपीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई विविध क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.