रांची, अप्रैल 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य के सरकारी स्कूलों के शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ाने के साथ अब आंकड़ा भी अपडेट करेंगे। यू डाइस प्लस में स्कूल, शिक्षक और छात्रवार आंकड़ों को अपडेट करना है। जिन स्कूलों को अब तक यू डाइस कोड नहीं मिला है, उन्हें भी इससे जोड़ा जाएगा। यू-डाइस प्लस में पूर्व से पंजीकृत सभी विद्यालयों का नाम, कोटि, प्रबंधन और अन्य सभी महत्वपूर्ण आंकड़ों को अपडेट करने का कार्य पूरा किया जाना है। मान्यता प्राप्त नए विद्यालयों जिसे अब तक यू-डाइस प्लस कोड प्राप्त नहीं है उसे जोड़ा जाना है। वहीं, मान्यता प्राप्त वैसे स्कूल जिसे यू-डाइस कोड प्राप्त है, लेकिन किसी कारण से यू-डाइस प्लस पोर्टल में एक्टिव नहीं है उसे फिर से एक्टिव के लिए फॉर्म भरना होगा। विशेष रूप से उत्क्रमित माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों व उत्क...