पूर्णिया, मई 24 -- बायसी, एक संवाददाता। डगरूआ प्रखंड के हाटगाछी चौक स्थित यूनिक पब्लिक स्कूल परिसर में कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दर्जनों बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन की ओर से बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का भी वितरण किया गया। इस दौरान बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए उन्हें बेहतर भविष्य के लिए पढ़ाई पर ध्यान देने को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के सचिव तनवीर मुस्तफा उर्फ मुन्ना ने की। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के माहौल में ढलने और उचित शिक्षा प्राप्त कर सम्मानजनक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे समाज और देश का विकास संभव है। इस मौके पर इंजीनियर शौकत ने बच्चों को ...