पीलीभीत, मई 16 -- पीलीभीत। भारत विकास परिषद रोहिलखंड प्रान्त की टाइगर शाखा की ओर से कंपोजिट स्कूल नखासा में बाल संस्कारशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को जानकारी देकर जागरूक किया गया। बाल संस्कारशाला का शुभारम्भ संरक्षक ज्ञानेंद्र अग्रवाल ने भारत माता, स्वामी विवेकानंद, मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। संयोजिका महिला सहभागिता कुमकुम अग्रवाल ने बाल संस्कारशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुऐ कहा कि सुसंस्कृत भारत के निर्माण के लिए जागरुकता, चेतना एवं प्रेरणा देना हैं। उर्मिला देवी, मंजू गुप्ता, पंकज तिवारी, रवि प्रकाश चंद्रा, मनोज मित्तल, प्रधानाध्यापक अमित शर्मा, शिक्षक रामबिलास, डमेश्वरी मिश्र, शाजिया आरिफ आदि ने गायत्री मंत्र का उच्चारण एवं अर्थ, नैतिक शिक्षा, अनुशासन , यातायात सम्बन्धी नियम , मोब...