गुमला, मार्च 29 -- कामडारा, प्रतिनिधि। एकल अभियान विद्यालय कामडारा द्वारा संचालित स्कूलों का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को कामडारा स्टेडियम में रविवार को आयोजित हुई। प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के 21 एकल विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के तहत सौ मीटर से लेकर दो सौ मीटर की दौड़,लंबी कूद, ऊंची कूद समेत कई अन्य प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खेल भावना के साथ अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संच प्रमुख कोल्हाई इन्दवार ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेलकूद में हार-जीत सामान्य प्रक्रिया है। बच्चों को निरंतर अभ्यास करते रहना चाहिए। जिससे वे आने वाली प्रतियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.