घाटशिला, दिसम्बर 24 -- घाटशिला। फूलडूंगरी स्थित मारवाड़ी हिंदी प्लस टू स्कूल मे मंगलवार को विशेष अभिभावक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन,स्कूल की एचएम अनिता कुमारी, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, मुखिया पार्वती मुर्मू, काजल डॉन, ग्राम प्रधान बायला मुर्मू,उर्मिला सिंह, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा मुर्मू, अम्पा हेब्रम, सुजय सिंह शामिल थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक सोमेश सोरेन ने किया। स्कूल की एचएम अनीता कुमारी ने स्कूल की प्रमुख समस्या रखा। इसके आलावा उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के नियमित स्कूल भेजनें और स्कूल मे पढ़ाए पाठ को घर में रिवीजन, 10 और 12वीं के छात्रों के बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए बच्चों को घर मे गंभीरता के साथ पढ़ने पर बल दिया। विधायक सोमेश सोरेन ने स्कूल के बाउंड्री बॉल निर्माण और ...