एटा, अप्रैल 9 -- गुरुवार को ब्लॉक सकीट के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुरीना में वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ। समारोह में जिला समन्वयक संजय मिश्रा ने कहा कि शिक्षा समग्र विकास की रीढ़ है। बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं। बच्चे शिक्षित होंगे तो राष्ट्र उतना ही उत्तम बनेगा। उन्होंने बच्चों, अभिभावकों से आहवान किया वह नियमित उपस्थिति और शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। ग्राम प्रधान राजीव यादव ने मेधावी छात्रों को नकद धनराशि, प्रतीक चिन्ह, निशुल्क पाठ्य पुस्तकें तथा परीक्षा फल वितरित किए। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने अभिभावकों से कहा कि बच्चों को तैयारी के साथ प्रतिदिन विद्यालय भेजें। कार्यक्रम में ब्लॉक के एकेडमिक रिसोर्स पर्सन दुर्विजय सिंह, गुरविंदर सिंह, विक्रांत यादव, ओंकार सिंह, शिवकुमार, स्पेशल एजुकेटर प्रशांत पांडे, प्रधानाध्यापक अवध...