बिजनौर, अप्रैल 7 -- नजीबाबाद। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नजीबाबाद में विद्यार्थी, अभिभावक सम्मान व नामांकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया l जिसमें अभिभावकों से अपने बच्चो को नियमित विद्यालय भेजने और नवीन नामांकन में सहयोग करने की अपील की। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नजीबाबाद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ बीजेपी नेता राजीव अग्रवाल ने अभिभावकों को बेसिक शिक्षा में शासन की तरह से दी जा रही सुविधाओं और शिक्षक की योग्यताओं के सम्बंध जानकारी देते हुए अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में ही पढ़ाने को कहा l शिक्षक नेता मोबीन हसन ने स्कूल में बच्चों के ठहराव पर बल देते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने और नवीन नामांकन में सहयोग देने की अपील की और जन प्रतिनिधियों के सहयोग से स्कूल चलो अभियान को जन आंदोलन बनाने की आवश्यक बताया, ना...