मधेपुरा, फरवरी 13 -- घैलाढ़ संवाद सूत्र। प्रखंड अंतर्गत पीएचसी में गुरुवार को जीरो डोज इन्फ्लेशन, माइक्रोप्लानिंग एवं टीकाकरण के महत्व को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ललन कुमार ने की। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं को टीकाकरण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में डॉ. ललन कुमार ने कहा कि जीरो डोज बच्चों की पहचान कर उन्हें नियमित टीकाकरण से जोड़ना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जो बच्चे अब तक किसी भी प्रकार का टीका नहीं ले पाए हैं, उन्हें चिन्हित कर माइक्रो प्लानिंग के माध्यम से शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा। बीएचएम संजीव कुमार वर्मा ने नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की रूपरेखा समझाते हुए कहा कि टीकाकरण से कई गंभीर बीमारियों से बच...