गाजीपुर, मार्च 13 -- खानपुर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और स्थानीय निकायों के सदस्यों का ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय पीजी कालेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसहयोग से विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन और बच्चों का ठहराव करना रहा। कार्यक्रम में डीबीटी के माध्यम से छात्रों को यूनिफॉर्म सहित अन्य शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने, ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में 19 अवस्थापना मानकों को पूरा करने और सभी बच्चों को निपुण बनाने में जनसमुदाय की भागीदारी पर चर्चा की गई। साथ ही विद्यालयों में बाल वाटिकाओं के संचालन और विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई।इस दौरान राष्ट्रीय आविष्कार योजना के तहत परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ज्वा...