फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 17 -- शमसाबाद। गांव हरसिंपुर स्थित संविलयन विद्यालय में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी वीरेंद्र सिंह पटेल ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया । 70 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले 72 छात्र-छात्राओं की माताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया साथ ही ग्रामवासियों को अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया गया । कार्यक्रम में किरन शाक्य , जयपाल सिंह,सूर्यकांत दुबे, अर्चना,अफसाना बेगम, रिया यादव , नवीन प्रताप सिंह , दिव्यांशु त्रिपाठी, उपासना, दीप्ति,आलोक त्रिपाठी आदि शिक्षक मौजूद रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.