अमरोहा, अप्रैल 7 -- अमरोहा, संवाददाता। अनफिट स्कूली वाहनों पर नकेल कसने की परिवहन विभाग ने तैयारी कर ली है। वाहनों का पूरा ब्यौरा स्कूल प्रबंधनों को आईएसवीएमपी पोर्टल पर 15 अप्रैल तक अपलोड करना होगा। इसके बाद स्कूली वाहनों पर क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। क्यूआर कोड को स्कैन करके अभिभावक स्कूली वाहनों की पूरी डिटेल जान सकेंगे। इसमें वाहन की फिटनेस, परमिट, वाहन चालक का नाम और उसका ड्राइविंग लाइसेंस नंबर तक दिखेगा।अनफिट और 15 साल की उम्र पूरी कर चुके स्कूली वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक सघन चेकिंग अभियान चला रहा है। इसमें स्कूल प्रबंधनों को उनके यहां से सचालित वाहनों के प्रपत्रों को उनकी वैधता की तिथि के साथ 15 अप्रैल तक फीड करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसी के आधार पर परिवहन विभाग के अधिकारी स्कूलों के परिसरों में जाकर व...