बच्चों को नशा मुक्त भारत बनाने की दिलाई गई शपथ
गढ़वा, अगस्त 11 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। डीएवी मॉडल स्कूल गढ़वा में मंगलवार को ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से ब्रह्मा कुमारी अनिता बहन के नेतृत्व में नशा मुक्ति जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया। उक्त अवसर पर ब्रह्मा कुमारी प्रीति कुमारी, भाई पंकज कुमार, श्याम भाई और अन्य सहयोगियों ने बच्चों को नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई। साथ ही उन्होंने जीवन में सदाचारी बनने, अपने माता-पिता एवं गुरु के प्रति कृतज्ञ रहने और हर प्रकार के बुराइयों से दूर रहने की बात कही। प्रीति कुमारी ने बताया कि नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम अभी पूरे देश में चलाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत गढ़वा के सभी स्कूलों के बच्चों में आत्म अनुशासन विकसित करने, सकारात्मक सोच और अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। यह भी पढ़ें- Gridih N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.