दरभंगा, मार्च 19 -- मनीगाछी। दरभंगा ग्रामीण विधायक राजेश कुमार मंडल उर्फ ईश्वर मंडल ने गुरुवार को राजकीय मध्य विद्यालय बलौर, राजकीयकृत मध्य विद्यालय भट्टपुरा एवं पल्स टू राजकीय मिथिला उच्च विद्यालय बलौर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों से बात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को जाना। शिक्षा के स्तर में सुधार और आधारभूत संरचना को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया। साथ ही हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का निर्देश प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को दिया। इसके अलावा विधायक ने पंचायत सरकार भवन बलौर का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन की स्थिति और कार्यप्रणाली में भारी अनियमितताएं मिली। विधायक ने कहा कि भ्रष्टाचार का यह आलम किसी हाल में स्वीकार्य नहीं है। सरकारी योजनाओं का ला...