गोड्डा, मार्च 24 -- महागामा, एक संवाददाता। देश को टीबी रोग से मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'टीबी मुक्त भारत अभियान' के तहत महागामा प्रखंड स्थित डालावर स्कूल में सोमवार को एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को टीबी जैसी गंभीर और संक्रामक बीमारी से बचाव, पहचान और उपचार की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य विभाग के एमपीडब्ल्यू मुकेश कुमार ने किया। उन्होंने सरल और प्रभावी ढंग से बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि टीबी एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर पहचान और नियमित इलाज से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने पर यह बीमारी जानलेवा भी हो सकती है।इस अवसर पर बच्चों को टीबी के प्रमुख लक्षणों लगातार खांसी, बुखार, वजन में कमी और कमजोरी के बारे में...