घाटशिला, अगस्त 23 -- मुसाबनी। जिला विधिक प्राधिकरण जमशेदपुर के निर्देशानुसार न्याय रथ के मध्यम से शिव लाल 2 उच्च विद्यालय में क़ानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डी एल एस एच से अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह ने लगभग 300 से अधिक विद्यार्थियों को कानून से संबंधित जानकारी दी। बताया गया कि आज कल हो रहे बाल तस्करी, बाल विवाह, बाल मज़दूरी से अपना बचाव कैसे करें, डी एल एस एच हेल्प लाइन नंबर 15100 पर कभी भी किसी प्रकार की कोई समस्या होने पर तुरंत फोन कर सकते हैं।अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह ने ये भी जानकारी दी किसी प्रकार की कोई विवादी मामलों में घाटशिला सिविल कोर्ट या प्रखंड स्तरीय विधिक सहायता केन्द्र मुसाबनी प्रखंड एवं अन्य पंचायत, थाना से भी संपर्क कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Saraikela News: खरसावां कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मे...