गिरडीह, अप्रैल 16 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह के महेशलुंडी स्थित नि:शुल्क शिक्षा केंद्र में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस अवसर पर जैन धर्म की साध्वी ने केंद्र पहुंचकर बच्चों को जीवन जीने की कला और आध्यात्मिक मूल्यों की शिक्षा दी। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल किताबी ज्ञान सफलता के लिए पर्याप्त नहीं है, बल्कि पढ़ाई के साथ आध्यात्मिक ज्ञान का होना भी अनिवार्य है। साध्वी ने बच्चों को समझाया कि जब तक आप भीतर से संतुष्ट नहीं होंगे, तब तक आप समाज और देश की सेवा नि:स्वार्थ भाव से नहीं कर पाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईमानदारी और सेवा का आनंद तभी मिलता है जब मनुष्य का मन शांत और स्थिर हो। आध्यात्मिक शक्ति ही वह माध्यम है जो व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों में भी सही मार्ग ...