गढ़वा, दिसम्बर 18 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। छात्रों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए जागरूक और सक्षम बनाने के उद्देश्य से आरके पब्लिक स्कूल अधौरा में गुरुवार को अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल (फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्कूल परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मॉक ड्रिल में अनुभवी अधिकारियों विमल सोराने और प्रवीण टोप्पो ने मुख्य प्रशिक्षक की भूमिका निभाई। उन्होंने छात्रों को आग से बचाव के मूल नियम, अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग और आपात स्थिति में त्वरित और सही निर्णय लेने के तरीकों की जानकारी दी। उसके बाद व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में उसे सुरक्षित रूप से नियंत्रित करने और बुझाने की प्रक्रिया समझाई गई। इस दौरान गैस आपूर्ति बंद करने, फायर ब्लैंकेट और अग्निशामक यंत्र के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.