पाकुड़, अप्रैल 10 -- महेशपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर के स्वास्थ्य कर्मी के एमपीडब्ल्यू किस्टो कुमार सिंह ने शुक्रवार को प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय सोनारपाड़ा तथा मध्य विद्यालय इंग्लिशपाड़ा में बच्चों को मलेरिया व कालाजार के बावत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक कालाजार-मलेरिया खोज पखवाड़ा चलाया जा रहा है। जिसमें सहिया के द्वारा घर-घर जाकर बुखार रहने वाले मरीजों की पहचान व जांच की जाएगी। कालाजार या मलेरिया पॉजिटिव पाए जाने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर लाकर ससमय समुचित उपचार कराया जाएगा। एमपीडब्ल्यू ने बच्चों को बताया कि सोते समय मच्छर दानी का प्रयोग अवश्य करें। साथ ही घर के आस-पास साफ-सफाई रखें। कहीं भी पुराने जल जमाव या घर के आस पास गंदे जल जमाव को साफ करने का कार्य करें। उन्होंने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.