अररिया, मई 24 -- पलासी, (ए.सं.)। पलासी प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस लाल बहादुर शास्त्री स्मारक उच्च विद्यालय पलासी में शनिवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। इसमें सेविकाओं को दिव्यंगता स्क्रीनिंग अनुसूची डीएसएस प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी सेविकाओं को बच्चों में विकासात्मक विलंब एवं दिव्यांगता के प्रारंभिक लक्षणों की पहचान करने के लिए प्रशिक्षित करना है, ताकि ऐसे बच्चों को समय पर उचित स्वास्थ्य टीम तक रेफर किया जा सके और उन्हें उचित ईलाज एवं आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करायी जा सके।

प्रशिक्षण प्रक्रिया प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को डीएसएस चेक लिस्ट के माध्यम से बच्चों की स्क्रीनिंग प्रक्रिया, विकासात्मक संकेतों की पहचान, रेफरल प्रक्रिया एवं फॉलोअप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ...