पीलीभीत, दिसम्बर 16 -- पीलीभीत। महिला कल्याण विभाग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय हिम्मतनगर में बच्चों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत जिला मिशन कोऑर्डिनेटर सुवर्णा पांडेय ने बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाते हुए कराई। जेंडर स्पेशलिस्ट जयश्री सिंह ने बालिकाओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 व गुड टच और बैड टच के बारे में बताया। महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित टोल फ्री नंबर 1098,1090,181,1076 और कल्याणकारी योजना मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना , मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित विधवा पेंशन योजना की जानकारी दी। इसके साथ ही घरेलू हिंसा, बाल विवाह रोकथाम, लैंगिक समानता, दहेज प्रतिषेध रोकथाम के बारे में चर्चा की गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.