गोरखपुर, मई 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। इमामबाड़ा पश्चिम फाटक स्थित बालजागृति भवन में आयोजित समर कैंप का चौथा दिन गुरुवार को संपन्न हुआ। कैंप में बच्चों को डांस, जूडो-कराटे, आर्ट, क्राफ्ट, मेहंदी और सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद प्रतिदिन की तरह बच्चों को स्नैक्स भी वितरित किए गए। बालजागृति संस्थान द्वारा आयोजित यह 15 दिवसीय कार्यशाला मात्र 150 रुपये शुल्क पर संचालित की जा रही है। संस्थान के संस्थापक राजीव रस्तोगी ने बताया कि कैंप के समापन पर प्रशिक्षित बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा, जिसका संचालन भी बच्चे स्वयं करेंगे। यह भी पढ़ें- समर कैंप में बच्चों ने सीखीं नई विधाएं यह भी पढ़ें- समर कैंप बच्चों के मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...