हाथरस, जुलाई 31 -- हाथरस। शहर के तालाब चौराह स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में गुरुवार को सीएमओ डॉ. वेद प्रकाश की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (10 अगस्त 2026) को मनाए जाने हेतु नगरीय क्षेत्र से सरकारी, निजी स्कूलों, अर्द्धसरकारी स्कूलों के अध्यापको का प्रशिक्षण जनपद स्तर पर कराया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम की जाने वाली तैयारियों में जनपद स्तर पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण 20 जुलाई को आयोजित किया जा चुका है, जिसमें जनपद के समस्त ब्लॉकों से बेसिक शिक्षा, माध्यगिक शिक्षा एवं बाल विकास विभाग से वाल विकास परियोजना प्रबन्धकों, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों, प्लाक कार्यक्रम प्रबन्धकों का अभिमुखीकरण, प्रशिक्षकों का अभिमुखीकरण, प्रशिक्षण धर्मेन्द्र कुमार द्वारा कराया गया था। बच्चों में कृमि संक्रमण के खतरे से निपटने हेतु जिले में 10...