मऊ, अप्रैल 1 -- मऊ, संवाददाता। नए शिक्षा सत्र के पहले दिन जिले के परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में बुधवार को बच्चों की उपस्थिति उत्साहवर्धक रही। पहले दिन स्कूलों में लगभग 90 फीसदी उपस्थिति रही। बच्चों मे नई कक्षाओं में बैठने का उत्साह देखा गया। शिक्षकों ने भी फूल देकर उनका स्वागत किया। छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को भी शिक्षकों ने गले लगाया। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में बुधवार को नई कक्षाओं के आगाज किया गया। जिले में 1208 परिषदीय विद्यालय, 97 सहायता प्राप्त, 56 समाज कल्याण से संबद्ध हैं। इसके साथ ही 14 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त तथा 436 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय हैं। परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों की दाखिला ज्यादा से ज्यादा हो, इसे लेकर शासन सहित बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नए-नए कवायद किए जा रहे है। नए शैक्षिक सत्र के पहले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.