भागलपुर, मार्च 1 -- कहलगांव प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मिर्धाचक आदिवासी टोला में शनिवार को "परीक्षा की तैयारी-हमारी साझा जिम्मेदारी" थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान शिक्षक अर्जुन केशरी ने की। शिक्षक चित्तरंजन कुमार सिंह एवं रंजीत कुमार ने परीक्षा के दौरान बच्चों को तनावमुक्त रखने तथा पढ़ाई के अनुकूल वातावरण देने को लेकर अभिभावकों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए। प्रधान शिक्षक ने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी देते हुए अभिभावकों से नियमित उपस्थिति, गृहकार्य में सहयोग तथा संतुलित आहार व पर्याप्त नींद पर विशेष ध्यान देने की अपील की। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कक्षा पांच की छात्रा उषा मरांडी को स्टूडेंट ऑफ द मंथ तथा अभिभावक रिमझिम देवी को पैरेंट्स ऑफ द मंथ घोषित किया गया। कार्यक्रम म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.