हरदोई, जुलाई 14 -- हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में शौक्षिक सत्र 2026-27 हेतु स्कूल चलों अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों मे लक्ष्य के अनुरूप नामांकन कराये जाये। ड्राप आउट एवं आउट ऑफ स्कूल बच्चों का प्राथमिकता के आधार पर शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाये। सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों मे भ्रमण कर शत प्रतिशत नामांकन कराना सुनिश्चित करें। अभिभावकों को प्रेरित किया जाये कि वह अपने बच्चों को प्रतिदिन निर्धारित यूनिफार्म मे विद्यालय भेजें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...