बच्चों को डांटने पर भड़के पड़ोसी, लाठी-डंडों से हमला बोला
बलरामपुर, जून 10 -- बलरामपुर, संवाददाता। हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर गोसाईं में बच्चों को डांटने को लेकर हुए विवाद में एक दलित मजदूर पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अक्षय पासवान पुत्र रामरूप पासवान निवासी ग्राम मोतीपुर गोसाईं ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 17 मई की सुबह करीब सात बजे अपने बच्चों को डांटकर जगा रहा था। इस दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और आरोप लगाने लगे कि वह उन्हें गालियां दे रहा है। अक्षय के अनुसार उसने स्पष्ट किया कि वह अपने बच्चों को डांट रहा था, लेकिन इसके बावजूद विवाद बढ़ गया। विपक्षियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.