बेगुसराय, जुलाई 18 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड के विभिन्न प्राथमिक, मध्य एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शनिवार को मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया गया। अपग्रेडेड मिडिल स्कूल चक्का, सैदपुर विष्णुपुर, सिया लषण समसा, नीरपुर, प्राथमिक विद्यालय शेखपुरा, डुमरिया सहित अन्य विद्यालयों में फोकल शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आकाशीय बिजली (ठनका) से बचाव के उपायों की जानकारी दी। शिक्षकों ने बताया कि अंधाधुंध पेड़ों की कटाई से तापमान बढ़ रहा है, जिससे मौसम में असंतुलन पैदा हो रहा है और वज्रपात की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि ठनका की चपेट में आने से हर वर्ष कई लोगों की जान चली जाती है, इसलिए जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। कार्यक्रम में अरुण कुमार, सरोज कुमार, रंधीर कुमार, मनटुन महतो, योगेंद्र च...