गुमला, मार्च 13 -- गुमला, प्रतिनिधि। सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग द्वारा जिले में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को राजकीयकृत हाईस्कूल अरमई में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व डीटीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने किया।कार्यक्रम के दौरान डीटीओ ने स्कूली विद्यार्थियों को सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित वीडियो फुटेज दिखाकर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के खतरों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं लापरवाही और नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं। इसलिए सड़क पर चलते समय सुरक्षा नियमों का पालन बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को हेलमेट और अन्य सुरक्षा उपकरणों के महत्व के बारे में जानकारी दी और उन्हें खुद भी जागरूक रहने के साथ-साथ अपने अभिभावकों और परिजनों को भी ट्रै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.