बगहा, मई 9 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय जिले के सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में शनिवार को हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी थीम पर अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की गई। जहां विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने अभिभावकों को बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए दिशा निर्देश दिया। इस दौरान अभिभावकों के विचारों को भी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने सुना। यह भी पढ़ें- बच्चों को जिम्मेदारी के साथ अभिभावक करें शिक्षितसंगोष्ठी का उद्देश्य शिक्षा विभाग ने इसको लेकर पूर्व में ही गाइडलाइन जारी किया था। जिसमें स्पष्ट किया गया था कि मई 2025 से बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में वार्षिक कैलेंडर के अनुसार अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इसी संदर्भ में 09 मई को "हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी थीम पर संगोष्ठी आयोजित कराये जाने का निर्णय लिया गया है। ...