बगहा, जनवरी 4 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय बैरिया के उच्च माध्यमिक विद्यालय ओझवलिया में वर्ग नवम के दो छात्रों की जमीन पर पटक कर पिटाई के मामले में शिक्षा विभाग में दो शिक्षकों से स्पष्टीकरण की मांग की है। डीपीओ समग्र शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता गार्गी कुमारी ने दो शिक्षकों से स्पष्टीकरण करते हुए तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा है। डीपीओ ने दोनों शिक्षक सुनील कुमार पाल और संदीप कुमार राय से स्पष्टीकरण की मांग की है। डीपीओ ने बताया कि पटखौली परती टोला, बैरिया के मोहम्मद सैयद हुसैन ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर शिकायत की थी कि विद्यालय में डकार लेने पर वर्ग नवम के छात्र मोहम्मद सैयद हुसैन और मोहम्मद फैजान हुसैन को दो शिक्षक सुनील कुमार पाल और संदीप कुमार राय ने वर्ग से बाहर खींचकर टाइल्स लगी जमीन पर पटक दिया और उनकी पिटाई की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.