अलीगढ़, अप्रैल 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। संत फिदेलिस स्कूल, सद्भावना विंग के नर्सरी बच्चों का विद्यारंभ कार्यक्रम गुरूवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। ‌कार्यक्रम के आरंभ में बच्चों ने प्रार्थना गीत हर तरफ हर जगह है उसी का नूर पर नृत्य प्रस्तुत किया। सद्भावना विंग की हेडमिस्ट्रेस सिस्टर मोनेका ने कार्यक्रम का परिचय प्रस्तुत किया। इसके बाद फादर डॉ. रॉबर्ट वर्गीस, शिक्षिका सीमा यूनुस, अभिभावक प्रतिनिधि शोभा माहेश्वरी ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। जब नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सिंग विद मी इंग्लिश गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया तो उपस्थित दर्शक-अभिभावक झूम उठे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रगति को प्रस्तुत किया गया। बड़े सपने देखकर उन्हें पूरा करने का संदेश देता हुआ न...