चंदौली, जुलाई 19 -- चंदौली, संवाददाता । शासन के निर्देशानुसार शैक्षिक सत्र 2026-27 में जिले के सभी आउट ऑफ स्कूल वाले बच्चों का चिन्हांकन एवं नामांकन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 14 अगस्त 2026 तक संचालित होगा। ताकि निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के तहत जनपद का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह सके। इसको लेकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सभागार में बैठक कर अभियान की रूपरेखा बनायी गई। साथ ही अभियान के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने कहा कि शारदा (स्कूल हर दिन आए) कार्यक्रम के तहत जिले के विद्यालयों के सेवित क्षेत्र (कैचमेंट एरिया) में परिवार सर्वेक्षण कराकर 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे बच्चों को चिन्हित किया जाएगा जो या तो कभी विद्यालय में नामांकित नहीं हुए। अ...