हरदोई, फरवरी 26 -- हरदोई। स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स एवं बाल श्रम उन्मूलन जनपद समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने सहायक श्रमायुक्त को निर्देश दिये कि जनपद के ईट भट्ठा, होटल, रेस्टोरेन्ट, फैक्ट्री आदि स्थलों पर छापेमारी कर बाल श्रमिकों को बाल श्रम से मुक्त करायें। उन्होंने कहा कि बच्चों को चिन्हित कर उनको सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं का लाभ दिया जाये। उन बच्चों को बाल सेवा योजना से जोड़ा जाये। बालिकाओं को कस्तूरबा विद्यालय मंे प्रवेश दिलायें। बच्चों के परिवार को चिन्हित कर राशन कार्ड, उज्जवला योजना का लाभ दिलाया जाये। उन्होंने कहा कि 14 से 18 वर्ष के बच्चे को खतरनाक कार्यो के प्रति दूर रखने हेतु अभियान चलाकर उनके अभिभाविकों को जागरूक करें। समझाएं कि बच्चों को शिक्षित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.