लातेहार, मई 12 -- बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह में स्कूल वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल छात्रो को उसी अवस्था मे छोड़ वाहन के चालक के फरार होने से अभिभावकों आदि लोगो मे जबरदस्त गुस्सा देखा गया। चालक की गैर जिम्मेदार रवैये के प्रति लोगों ने अस्तपाल में जमकर नाराजगी भी जताते दिखे। सीओ लवकेश सिंह और 20 सूत्री अध्यक्ष मो़ नसीम अंसारी ने बताया कि चालक को वहां से नहीं भागना चाहिए था और तुरंत वाहन में फंसे छात्रो को बाहर निकालने और उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए सक्रिय पहल करनी चाहिए थी, लेकिन चालक ने ऐसा नही कर मानवता को शर्मसार भी किया है। इधर बरवाडीह के सीओ लवकेश कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल वाहन के चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। जिसमे कई छात्र घायल हुए हैं। उन्होने कहा कि दूसरे स्कूल वाहन को ओवर टेक करने को लेकर यह दुर्घटना हुई है। चा...