दुमका, दिसम्बर 24 -- दुमका, प्रतिनिधि। प्सल टू उत्क्रमित राजकीय बुनियादी उच्च विद्यालय गांदो में मंगलवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहे। मौके पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया। मौके पर संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के अलावा भी कई ऐसे क्षेत्र हैं, जिनमें बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है। इसके लिए समर्पण भाव और स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जो भी शिक्षक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं दे रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की जाए। उपायुक्त ने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा विद्यालय के बच्चों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.