अंबेडकर नगर, जनवरी 9 -- सैदापुर, संवाददाता। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में सैयद बाकर हैदर जैदी (जफर) के इसाले सवाब के मौके पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में मौलाना सैयद जैगमुल रिजवी ने बच्चों की शिक्षा, नैतिक विकास और चरित्र निर्माण पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौलाना ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार देना समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। शिक्षा ही बच्चों को आत्मनिर्भर, जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनाती है तथा एक मजबूत और प्रगतिशील समाज की नींव रखती है। मौलाना ने कहा कि इस्लाम ने हमेशा ज्ञान अर्जन को सर्वोच्च महत्व दिया है और शिक्षा को हर इंसान के लिए अनिवार्य बताया है। मौलाना ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब और उनके नवासों हजरत इमाम हसन व हजरत इमाम हुसैन की शिक्षाओं का उल्लेख करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.