पिथौरागढ़, नवम्बर 19 -- पिथौरागढ़। जाजरदेवल पुलिस ने द प्रेशियस एकेडमी देवत में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। थानाध्यक्ष मनोज पाण्डे के नेतृत्व में बीते रोज पुलिस विद्यालय पहुंची। इस दौरान पुलिस ने बच्चों को गुड टच व बैड टच बारे में बताया। साथ ही बच्चों को वर्तमान समय में सोशल मीडिया में हो रही धोखाधड़ी व उनसे बचाव के उपायों को प्रति भी जागरूक किया। बच्चों को यातायात नियमो व नए आपराधिक कानूनों के संबंध में भी जानकारी दी गई। यहां उप निरीक्षक सुप्रिया नेगी, अपर उप निरीक्षक महावीर सिंह, कांस्टेबल अनन्त प्रसाद सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.